गोरखपुर, अगस्त 8 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नेपाल में हुई भारी बारिश के कारण सरयू व राप्ती नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही हैं। नदियों के बढ़ते जलस्तर से विकास खण्ड बड़हलगंज के दियारा व कछार क्षेत्र में एक बार फिर बाढ़ की स्थिति बन गयी हैं। खोहिया पट्टी-बैरियाखास सम्पर्क मार्ग पर बाढ़ का पानी ओवरफ्लो करने लगा है। राप्ती नदी के बढ़ते जलस्तर से रामजानकी मार्ग डेरवा से कछार क्षेत्र के लखनौरा, हिंगुहार, खोहिया पट्टी, बैरिया खास को जाने वाली सड़क पर खोहिया पट्टी व हिंगुहार के बीच लगभग एक फुट बाढ़ का पानी ओवरफ्लो करने के कारण आवागमन मे परेशानी हो रही हैं। यदि जलस्तर में वृद्धि की यही गति रही तो अगले दो से तीन दिन में कछार क्षेत्र के दर्जनों गांव बाढ़ के पानी से घिर जाएंगे। तटबंध उच्चीकरण की मांग खोहिया पट्टी के सोनू गुप्ता, अमरजीत गुप्ता,...