प्रयागराज, मार्च 12 -- ई-पहल की ओर से हिन्दुस्तानी एकेडेमी परिसर में दूसरे दिन मंगलवार को खोवा मेले में पहुंचे शहरवासियों ने समूह की महिलाओं के हुनर को खूब पसंद किया। उनके स्टाल पर पहुंचकर खरीदारी भी की। जालोदारी महिला एग्रो प्रोड्यूसर के स्टॉल पर पहुंचे लोगों ने सुगर फ्री एनर्जी ड्रिंक और नीम का शहद खूब पसंद किया। काउंटर पर पंचराज शुक्ला ने बताया कि शहरवासी काला नमक चावल की ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं। जो कि 200 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बेचा जा रहा है। बताया कि पिछली बार तीन दिन के मेले में 200 क्विंटल काला नमक चावल 160 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बिक्री की थी। वहीं, दिशा स्वयं सहायता समूह के स्टाल पर साधना देवी ने बताया की शहरी अलसी का लड्डू और देशी घी खरीद कर ले जा रहे है। पद्मनामा फार्मस प्रोड्यूसर के स्टाल के पियूष ने बताया कि कोड़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.