गिरडीह, अप्रैल 28 -- खोरीमहुआ। कोडरमा गिरिडीह मुख्य मार्ग के खोरीमहुआ स्थित श्री कृष्णा ऑटो मोबाइल पेट्रोल पम्प में शनिवार देर रात्रि तीन अज्ञात लोगों ने खिड़की के रास्ते अंदर जाकर तीन लाख रुपए की चोरी कर ली। इस सम्बंध में पेट्रोल पम्प के प्रबंधक सत्यम कुमार मिश्रा ने धनवार थाना में आवेदन देकर बताया कि शनिवार देर रात्रि लगभग डेढ़ बजे पम्प के कार्यालय की खिड़की के रास्ते तीन लोग अंदर दाखिल हुए और वहां रखे लगभग तीन लाख रूपये की चोरी कर ली। बताया कि शनिवार देर रात्रि लगभग 12 बजे तक पम्प खुला हुआ था। उसके बाद पंप को बंद कर नाईट गार्ड ऑफिस का शटर बंद करके अंदर ही सो गया। बताया कि सीसीटीवी के अनुसार 1 बजकर 29 मिनट में चोर अंदर आए और इस घटना को अंजाम दिया और वहां से फरार हो गए। बताया कि इस दौरान एक मोबाइल की भी चोरी कर ली गई है। बताया कि जिस प्रकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.