देवघर, फरवरी 3 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर के खोरादह मोहल्ला में झाड़ी से बरामद अज्ञात महिला के सड़े-गले शव मामले में 48 घंटे बीत जाने के बाद भी मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। शव पहचान के लिए 72 घंटे तक सदर अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखा है। निर्धारित समय तक पहचान नहीं हो पाने पर अंतिम संस्कार करा दिया जाएगा। मृतका की उम्र करीब 35 वर्ष बतायी जा रही है। शव की हालत देख हत्या कई दिन पूर्व करने की आशंका जतायी गयी है। मृतका का सिर कुचले जाने और पहचान छिपाने की नीयत से जलाने के प्रयास के सुराग मिले हैं। सिर पर पत्थर या किसी भारी वस्तु से वार के निशान भी पाए गए हैं। पुलिस ने मृतका की पहचान के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों सहित अन्य जिलों से भी सहयोग लिया। विभिन्न थानों में दर्ज गुमशुदा महिलाओं की सूची खंगाली जा रही है, वहीं सोशल मीडिया और अन्य माध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.