बरेली, फरवरी 16 -- लोगों के खोये हुए मोबाइल खोजकर उन्हें वापस लौटाने में जनवरी महीने में बरेली पुलिस ने पूरे प्रदेश में पहला नंबर हासिल किया है। इसमें दूसरे नंबर पर कौशांबी और तीसरे नंबर पर भदोही जनपद है। खोये हुए मोबाइल की बरामदगी के लिए अब सभी थानों में व्यवस्था की गई है। सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से पुलिस खोये हुए मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर उन्हें बरामद करके असली मालिक तक पहुंचाती है। बरेली पुलिस ने जनवरी 2026 में खोए हुए मोबाइल खोजकर लोगों को वापस लौटाने में पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। जनवरी महीने में बरेली में कुल 219 मोबाइल ट्रेस करने के लिए पोर्टल के जरिये सर्विलांस पर लगाए गए, जिनमें से 130 मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे हैं। इस तरह बरेली का रिकवरी प्रतिशत 59.36 रहा, जो प्रदेश में सर्वाधिक है। दूसरे नंबर पर क...