साहिबगंज, फरवरी 8 -- साहिबगंज। शहर के सकरुगढ़ नया टोला की युवती के गुम हुए मोबाइल को पुलिस ने करीब चार माह के बाद बरामद कर लिया है। युवती बीए की छात्रा है। शनिवार की दोपहर मोबाइल के मालिक को जिरवाबाड़ी पुलिस ने मोबाइल सुपुर्द कर दिया है। जानकारी के अनुसार 28 सितंबर 2025 को श्रीनिपा कुमारी किसी काम से घर से बाहर निकली थी। तभी उनका मोबाइल गुम हो गया था । इस मामले में उन्होंने थाना में सनहा दर्ज कराया था। जिरवाबाड़ी थाना में पदस्थापित एएसआई जयकांत कुमार ने अनुसंधान के क्रम में मोबाइल भागलपुर के बरारी से बरामद किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...