मेरठ, जनवरी 13 -- पिछले साल अक्टूबर माह में एफएसडीए ने 152 से ज्यादा सैंपल लैब भेजे थे। हाल ही में 28 सैंपल की जांच रिपोर्ट विभाग को मिली है। इसमें दूध, पनीर, मावा और मसाले के सैंपल मानक के विपरीत पाए गए हैं। विभाग ने नोटिस जारी कर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। मिलावट की रोकथाम के लिए एफएसडीए की लगातार कार्रवाई नाकाम साबित हो रही है। इसका खुलासा तीन माह में जिले से खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच रिपोर्ट में हुआ है। 152 में से 28 की रिपोर्ट आई है, जिसमें आठ मानक के अनुरूप नहीं हैं। सबसे ज्यादा खोया, पनीर, मसाले और मिठाइयों के सैंपल फेल हुए हैं। फेल नमूनों के विक्रेता, निर्माता को नोटिस जारी कर कोर्ट में वाद दायर किए जाएगा। अभियान चलाकर की जा रही कार्रवाई खाद्य निरीक्षकों की पांच टीमें सैंपल लेकर जांच के लिए भेज रही हैं। यह टीमें ग्रा...