पीलीभीत, अप्रैल 1 -- जलजीवन मिशन के तहत डाली गई पाइप लाइन से जलापूर्ति कब होगी यह तो पता नहीं है। पर शहर के लिए यह योजना कष्टदायी साबित होती दिख रही है। पाइप लाइन डालने के बाद खोदी गई सड़क को अभी तक ठीक नहीं किया गया है। जिसके चलते लोगों के घरों और दुकान के सामने गहरी नाली हादसे का कारण बनी हुई है। दिन में किसी तरह से लोग गुजर जाते हैं लेकिन रात में हादसे की संभावना बढ़ जाती है। कुछ लोगों ने खुद ही नाली को पाट दिया है। बीते कई माह से जल जीवन मिशन के तहत कस्बा में नई पाइप लाइन डालने का काम किया जा रहा है। इसके तहत शहर के कई मोहल्लों और मुख्य सड़क को खोदकर लाइन डाली गई थी। पहले तो खोदाई के बाद कई दिनों तक ऐसे ही छोड़ दिया था। इसके बाद पाइप लाइन नहीं डाली गई थी। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी थी। इसके बाद जब पाइप लाइन डालने के बाद खोद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.