बेगुसराय, मई 30 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण अमृत सरोवर योजना का हाल खोदावंदपुर प्रखंड में बदहाल है। सरकार की योजना के तहत कार्य नहीं होने से यह योजना दम तोड़ती नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र में कुल 7 अमृत सरोवर योजना बनाने का लक्ष्य है। इस योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में बरियारपुर पूर्वी पंचायत के योगीडीह गांव के सरकारी पोखर का 8 लाख 62 हजार 630 रूपये की प्राक्कलित राशि से निर्माण एवं सौंदर्यीकरण, इसी पंचायत में हकरू महतो पोखर का 4 लाख 51 हजार रुपए की प्राक्कलित राशि से उड़ाहीकरण, वित्तीय वर्ष 2023-24 में बरियारपुर पश्चिमी पंचायत में 8 लाख 54 हजार 770 रुपए की प्राक्कलित राशि से नागा पोखर की उड़ाही एवं सौंदर्यीकरण, वित्तीय वर्ष 2022-23 में खोदावंदपुर पंचायत में 1 लाख 11 हजार 9...