कौशाम्बी, मार्च 20 -- कोखराज के शहजादपुर गांव में एक निर्माणाधीन मकान की खोदाई में तिजोरी मिली। जानकारी होते ही वहां भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस पहुंची तो तिजोरी खोली गई। उसमें एक चम्मच व एक सिक्का मिला। तिजोरी को वापस गृहस्वामी को सौंप दिया गया है। शहजादपुर निवासी चंद्रभूषण जायसवाल अपने पुराने जर्जर मकान है। चंद्रभूषण परिवार समेत मुंबई में रहते हैं। हाल ही में वह गांव आए हैं। पुराने जर्जर मकान को गिरवाकर वह नए सिरे से निर्माण करा रहे थे। गुरुवार को खुदाई के दौरान एक ताला बंद तिजोरी मिली। इसको लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं थीं। गांव के गंगा प्रसाद सोनी ने पुलिस को फोन करके बताया कि जमीन मंदिर की है। तिजोरी को लेकर शंका जाहिर की। मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में तिजोरी खोली गई तो उसमें एक चम्मच व एक सिक्का मिला। पुलिस ने जांच के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.