गाज़ियाबाद, जुलाई 25 -- ट्रांस हिंडन। खोड़ा के करीब 45 हजार करदाताओं को नगर पालिका ने गृहन कर में बड़ी राहत देने की तैयारी की है। अपने मकान व किसी अन्य प्रतिष्ठान में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाने पर गृह कर में 50 फीसदी तक की छूट दी जाएगी। यह छूट पांच साल तक मिलेगी। इस पहल से जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। खोड़ा-मकनपुर नगर पालिका परिषद ने इसी सप्ताह हुई बोर्ड बैठक में यह प्रस्ताव पास किया था। नगर पालिका की अध्यक्ष मोहिनी शर्मा के प्रतिनिधि एवं पूर्व विधायक अमर पाल शर्मा ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में भारी जल संकट है। कई इलाकों में पानी इतना नीचे जा चुका है कि बोरवेल भी फेल हो चुके हैं। ऐसे में भूजल संरक्षण के लिए बारिश के पानी को जमीन तक पहुंचाने पर ही कुछ बदलाव हो सकता है। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.