शामली, फरवरी 18 -- खंड विकास कार्यालय ऊन में बीते 31 जनवरी को खोडसमा गांव के 84 आवेदनकर्ताओं के प्रपत्रों पर सुनवाई न हो पाने के कारण बुधवार को गांव में ही विशेष शिविर (कैंप) का आयोजन किया गया। शिविर में एआर देवकीनंदन पहुंचे और एसआईआर रिकॉर्ड्स में पाई गई त्रुटियों के संबंध में जारी नोटिसों पर स्पष्टीकरण प्राप्त किया। कैंप के दौरान ग्रामीणों ने नाम, भूमि अभिलेखों में गलतियां, नोटिस जारी होने से जुड़ी समस्याएं तथा अन्य प्रशासनिक त्रुटियों से संबंधित शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से सुना और जहां संभव हुआ, मौके पर ही सुधार कर समस्याओं का निस्तारण किया।बुधवार सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण शिविर स्थल पर एकत्रित हो गए। कतारबद्ध होकर लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं का समाधान कराया। ग्रामीणों ने ...