चतरा, जनवरी 8 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत हजारीबाग चतरा मार्ग पर स्थित खोटाही नदी पुल पर गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे कोल वाहन (संख्या जेएच 01 एफडब्लू 6782) अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया गया कि हाइवा कटकमसांडी से कोयला खाली कर टंडवा वापस जा रही थी। इसी दौरान पुल पर चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद चालक और उपचालक मौके से फरार हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही गिद्धौर थाना प्रभारी शिवा यादव दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस फरार चालक और उपचालक की तलाश में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...