आजमगढ़, फरवरी 8 -- आजमगढ़, संवाददाता। पुलिस लाइन में रविवार को एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने एक माह में बरामद 197 एंड्रायड मोबाइल फोन उनके स्वामियों को लौटाया। बरामद फोन करीब 50 लाख रुपये के हैं। पुलिस खोए हुए फोन को बरामद करने के लिए अभियान चलाया है। जनपद की पुलिस खोए हुए मोबाइल फोन को बरामद करने के लिए अभियान चला रही है। गुमशुदा मोबाइल धारकों ने सीईआईआर पोर्टल पर ऑनलाइन अपनी शिकायत दर्ज की है। जिन्हें बरामद करने करने के लिए सीसीटीएनएस प्रभारी को निर्देशित किया गया था। जनपद में फरवरी 2024 से गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जनवरी 2026 में पुलिस ने खोए हुए कुल 197 एंड्रायड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 50 लाख रुपये) को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से बरामद किया हैं । 2025 में पुलिस ने कुल 1553 एंड्रायड मोबाइल फोन को बरामद कर मो...