अलीगढ़, अक्टूबर 14 -- खैर, संवाददाता। कस्बा स्थति अनाज मंडी में धान की अधिक आवक लोगों के लिए दुखदाई साबित हो रही है। अलीगढ़-टप्पल रोड पर सोमवार की सुबह चार बजे से लगा जाम शाम 6 बजे तक लगा रहा। जाम में स्कूल बस, रोडबेज बस, सब्जी से लदे वाहन, ई रिक्शा, टेंपो, एंबूलेंंस व अधिकारियों के वाहन फंस गए। खैर पुलिस की सारे प्रयास असफल होते नजर आए। लोगों की जल्दी ने जाम को और अधिक भीषण कर दिया। 14 घंटे लगे जाम ने व्यापारियों, वाहन चालकों व आम लोगों को रूला दिया। कस्बा खैर जाम से कराह उठा। वाहन चालक व स्थानीय लोग सांसद, विधायक व भाजपा सरकार को कोसते नजर आए। सोमवार की सुबह चार बजे से ही धान से लदे वाहनों का आना शुरू हो गया था। हालांकि रविवार की रात्रि से ही प्रशासन की ओर से प्रमुख दुराहे, तिराहे व चौराहे पर पुलिस पिकेट तैनात की गई थी। लेकिन वाहनों की ...