अलीगढ़, अक्टूबर 9 -- खैर, संवाददाता। कस्बा स्थित मोहल्ला उपाध्याय से महर्षि वाल्मीकि के प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को बाल्मीकि नवयुवक समाज सुधार संघ के तत्वाधान में महर्षि बाल्मीकि शोभायात्रा का बैंड बाजों के साथ नगर भ्रमण हुआ। जिसका शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के खैर विधायक सुरेन्द्र दिलेर ने द्वीप प्रज्वलित कर व भगवान बाल्मीकि की आरती उतार कर किया। खैर विधायक सुरेन्द्र दिलेर ने कहा कि मेले आपस में भाईचारा बढ़ाने में सहायक होते हैं। हर वर्ग के लोगों को मिल जुलकर त्यौहार मनाने में सहयोग करना चाहिये। इससे पूर्व दोपहर में अनेकों गणमान्य लोगों ने बाल्मीकि आश्रम में महर्षि बाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मेला कमेटी ने अतिथियों को पटका पहना सम्मानित किया। कार्यक्रम के अतिथि पूर्व चेयरमैन पति राकेश मौर्य, दीपक शर्मा उर्फ़ अन्नू आज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.