अलीगढ़, नवम्बर 16 -- खैर, संवाददाता। ब्लाक में मृत्यु प्रमाण पत्रों में गड़बड़झाले हो रहे हैं। एक महिला ने जिंदा होने की बात कहते हुए मृत्यु प्रमाण पत्र निरस्त कराने की मांग की है। यह मामला सामने आने के बाद ब्लाक कार्यालय में खलबली मची हुई है। तहसील क्षेत्र के गांव चमन नगरिया निवासी सरोज देवी पत्नी स्व.जगदीश प्रसाद शर्मा के पति जगदीश पुत्र बाबूलाल की मृत्यु 19 फरवरी 2000 को हो गई। पीड़ित महिला सरोज देवी ने अपने पति के मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कराने हेतु ब्लाक में आवेदन किया था। तत्कालीन सैकट्री ने मृतक पति जगदीश प्रसाद का मृत्यु प्रमाण पात्र जारी करने के स्थान पर स्वयं पीड़ित महिला सरोज देवी का ही मृत्यु प्रमाण पत्र 19 अक्टूबर 2022 को जारी कर दिया। जबकि पीड़ित महिला जीवित है। प्रमाण पात्र को देखते ही महिला भौचक्की रह गई। तब से लगातार अपने ...