अलीगढ़, फरवरी 15 -- खैर, संवाददाता। अधिवक्ता सहित आठ नामजदों के खिलाफ खैर कोतवाली में डीआइजी प्रभाकर चौधरी के आदेश पर धोखाधड़ी व संपत्ति हड़पने, जान से मारने की धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपितों पर आठ करोड़ रूपये हड़पने का आरोप भी है। पीड़ित आनंद शर्मा उर्फ़ मोनू निवासी मोहल्ला ओमनगर क़स्बा खैर ने आरोपित अधिवक्ता अनूप गिरी गोस्वामी व सात अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित का आरोप है कि उसके छोटे भाई चेयरमैन नगरपालिका खैर संजय शर्मा के नाम से संजय आइस एंड प्रजवेशन इंडिया प्र.लि. सोमना रोड खैर पर एक कोल्ड स्टोरेज वर्ष 2007 में बनवाया था। जिसमे आरोपित अनूप गिरी गोस्वामी को निदेशक के पद पर 21 जुलाई 2009 को निदेशक मंडल में शामिल किया। 5 जनवरी 2025 को अनूप गिरी ने निदेशक पद से त्याग पत्र दे दिया था, जिसे कंपनी के अन्य निदेशक...