देवघर, मई 24 -- देवघर प्रतिनिधि। कुंडा थाना क्षेत्र के खैर खूंटी गांव में शुक्रवार दोपहर में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। सभी भाइयों का इलाज सदर अस्पताल में कराने के बाद दोनों पक्ष के एक-एक व्यक्ति ने थाना में आवेदन देकर एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है। पहला मामला मिथुन यादव ने दूसरे पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ तथा दूसरा मामला नीरज यादव ने प्रथम पक्ष के चार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.