विकासनगर, नवम्बर 21 -- खैर की लकड़ी की तस्करी में वन विभाग ने फरार मुख्य आरोपी को सहारनपुर से गिरफ्तार किया है। जबकि, दूसरे की तलाश की जा रही है। 24 अक्तूबर को ग्राम कुंजाग्रांट मटकमाजरी में वन विभाग के तिमली रेंज की ओर से उत्तर प्रदेश के बादशाही बाग से पावंटा साहिब तस्करी की जा रही खैर की लकड़ी से भरी कार और बाइक को वन विभाग ने कब्जे में लिया था, लेकिन तस्कर मौके से फरार हो गए। वन क्षेत्राधिकारी तिमली रेंज पंकज ध्यानी ने बताया कि फरार तस्करों को पकड़ने के लिए उनके नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। गुरुवार को मुख्य तस्कर गुड्डू पुत्र रसीद निवासी जाननीपुर बादशाही बाग सहारनपुर को जाननीपुर सहारपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार तस्कर पर उत्तर प्रदेश में आठ और हरियाणा में एक वन्य जीव अधिनियम के मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को जिला मजिस्ट्रेट क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.