मधुबनी, मार्च 26 -- बिस्फी। प्रखंड क्षेत्र के खैरीबांका गांव की छात्रा रूखसाना फातिमा इंटर आर्टस की परीक्षा में 456 अंक लाकर जिले में तीसरी टॉपर बनी है। रूखसाना फातिमा रामशरण साह ललिता कॉलेज अधीनगर धेपुरा से कला संकाय में यह उपलब्धि हासिल की है। फातमा के पिता मो हैदर अली गांव में किराना दुकान चलाते हैं। फातिमा का सपना भविष्य में सिविल सर्विसेज की तैयारी करने की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...