गया, जनवरी 16 -- खैरा स्थित मध्य विद्यालय में शनिवार को विद्यालय के प्रधानाध्यापक जय शंकर तिवारी ने ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए कक्षा एक से आठ तक के नामांकित 150 विद्यार्थियों के बीच अपने निजी स्तर से स्वेटर और टोपी का वितरण किया। इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अभय कुमार रमन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जैसे ही बच्चों को स्वेटर और टोपी मिली, उनके चेहरों पर मुस्कान खिल उठी। ठंड से राहत पाकर बच्चे उत्साह और प्रसन्नता से झूमते नजर आए। बीईओ अभय कुमार रमन ने कहा कि आप सभी देश का भविष्य हैं। नियमित रूप से विद्यालय आएं, अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें और मन लगाकर पढ़ाई करें। प्रधानाध्यापक जय शंकर तिवारी ने कहा कि ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े, इसी भावना से उन्होंने यह पहल की है। कार्यक्रम में विद्यालय ...