मधुबनी, मार्च 8 -- झंझारपुर, निज प्रतिनिधि। खैरा गांव में आग लगने से पांच लोगों के सात घर जलकर नष्ट हो गए। यह प्रखंड की काको पंचायत में स्थित है। आग की घटना में पांच बकरियां जलकर मर गई तथा एक वृद्ध गृहस्वामी धनपति यादव बुरी तरह झुलस गए। वे खतरा से बाहर बताए जा रहे हैं। घटना में करीब दस लाख रूपए मूल्य की संपत्ति जलकर खाक हुई है। आग लगने का कारण धनपति यादव के घर के चुल्हा से उड़ी चिंगारी बताई जा रही है। घटना के बावत जानकारी है कि धनपति यादव के घर से उड़ी चिंगारी से पहले उन्हीं के घर में आग लगी। उनका एक ट्रैक्टर सहित घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। करीब पांच लाख का उन्हें नुकसान हुआ है। परमेश्वर यादव का घर जला एवं वहां रखा उनका थ्रेसर मशीन सहित ढाई लाख का नुकसान हुआ है। राहुल कुमार एवं रविन्द्र कुमार संयुक्त रूप से बकरी फार्म हाउस चला रहे थे...