आरा, दिसम्बर 31 -- सहार, संवाद सूत्र। सहार प्रखंड के खैरा बाजार स्थित चौराहे पर सांसद निधि से लगाई गई हाई मास्ट लाइट को सुचारू रूप से चालू कर दिया गया है। वर्षों से चली आ रही खैरा वासियों की मांग पूरी होने पर ग्रामीणों में खुशी है। गौरतलब है कि आरा सांसद सुदामा प्रसाद के सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से खैरा बाजार चौराहा पर हाईमास्ट स्ट्रीट लाइट लगायी गयी है। लाइट चालू होते ही पूरा खैरा बाजार क्षेत्र दूधिया रोशनी से जगमगा उठा। इस अवसर पर भाकपा माले के प्रखंड सचिव दिलीप पासवान ने बताया कि सांसद निधि से अन्य क्षेत्रों में भी हाई मास्ट लाइट लगाई जा रही है। खैरा बाजार में स्ट्रीट लाइट लगने से सैकड़ों ग्रामीणों और राहगीरों को लाभ मिलेगा और रात्रि में आवागमन अधिक सुरक्षित होगा। हाई मास्ट लाइट लगने पर पंचायत के मुखिया महेंद्र प्रसाद, शंकर प्र...