जहानाबाद, जनवरी 31 -- ट्रैक्टर चालक ने बैक करने के दौरान बालू पर लेटे मजदूर के शरीर पर चढ़ा दिया ट्रैक्टर घायल मजदूर को अरवल सदर अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया किंजर, एक संवाददाता। किंजर थाना क्षेत्र के खैराड़ीह ग्राम स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में शनिवार की दोपहर ट्रैक्टर से कुचलकर एक निर्माण मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान वंशी थाना क्षेत्र के माली ग्राम निवासी 30 वर्षीय पुनीत राम के रूप में हुई है। घटना की सूचना पाकर किंजर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इसके पूर्व ग्रामीण एवं ढलाई मजदूर के साथियों ने दुर्घटनाग्रस्त मजदूर को आनन -फानन में किंजर सरकारी अस्पताल पहुंचा दिया। वहां से घायल मजदूर को अरवल सदर अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि मृतक मजदूर इन दिनों अप...