सिद्धार्थ, अप्रैल 17 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के खैराखास गांव में मंगलवार रात बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इसमें सर्वप्रथम बौद्ध अनुयायी चन्द्रमणि ने उपस्थित लोगों को त्रिशरण एवं पंचशील ग्रहण कराया। इसके बाद अनुयायियों ने गौतम बुद्ध एवं बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। वहीं डॉ.आंबेडकर जनजागरण मिशन महराजगंज के कलाकारों ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष को मंचन के माध्यम से प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। भारतीय बौद्ध महासभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष केदारनाथ आजाद ने कहा कि बाबा साहब की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है क्योंकि उन्होंने बिना भेदभाव किए समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया है। जिलाध्यक्ष राममिलन गौतम ने कहा कि बाबा साहब ने अपने 10 लाख अनुयायियों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.