साहिबगंज, अगस्त 31 -- बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड के खैरवा पंचायत अभी भी विकास से कोसों दूर है। लोग कच्ची सड़क पर चलने को विवश हैं। बोरियो प्रखंड अर्न्तगत खैरवा पंचायत के रामपुर बांसजोरी गांव में आजादी से लेकर आज तक सड़क नहीं है। पगडंडी पर चलने को लोग विवश हैं। रामपुर बांस जोरी प्रखण्ड मुख्यालय से महज 100 मीटर की दूरी पर यह गांव है। गांव की जनसंख्या 500 के लगभग है। गांव में बिजली, पानी की सुविधा तो है, लेकिन सड़क नहीं है। बरसात के माह में लोग कच्ची सड़क पर चलने को विवश हैं। बरसात में किचड़ होने के कारण सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों की शिकायत है कि खैरवा पंचायत के रामपुर बांसजोरी गांव में सड़क नहीं रहने से लोगों को आवागमन में कठिनाई होती है। ग्रामीण ठाकुर सोरेन, कावले सोरेन,लखन मुर्मू, बाबूजी सोरेन, मुंशी बेसरा, मरांग बेसरा, अनिता हांस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.