गोड्डा, नवम्बर 21 -- पथरगामा। खैरबनी गांव में देर रात अज्ञात लोगों ने एक घर में घुसकर मोटरसाइकिल में आग लगा दी। घटना के बाद पूरे परिवार में दहशत का माहौल है।जानकारी के अनुसार, पंकज कुमार भगत (पिता स्वर्गीय रामजी भगत), खैरबनी निवासी, के घर में देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने घुसकर हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (नंबर जेएच 1 डब्लु 6128) में आग लगा दी। आग लगने की आवाज पड़ोसी ने सुनी। आवाज सुनकर पड़ोसी ने पंकज भगत को जगाया। बाहर निकलकर देखा गया कि मोटरसाइकिल धू-धू कर जल रही थी। परिवार और ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। तबतक मोटरसाइकिल पूरी तरह जल चुका था । ग्रामीणों का कहना है कि उसी रात कुछ अन्य जगहों पर भी आग लगाने का प्रयास किया गया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। पीड़ित पंकज भगत ने बताया कि पिछले वर्ष भी पुआल के टाल में आग लगाने की घट...