हापुड़, जनवरी 9 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खैरपुर खैराबाद में दो घरों में हुई चोरी की वारदात की घटना का पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा। ग्राम खैरपुर खैराबाद निवासी बादल चौधरी ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 7 जनवरी को करीब 3 बजे वह अपनी सुसराल सन्तपुर अमरोहा गया था । 8 जनवरी को जब वह वापस घर पहुंचा तो उन्होंने देखा कि अज्ञात चोर द्वारा उसके, पत्नी व बच्चे के सोने चांदी के आभूषणव नकदी चोरी कर ले गए है। घर का सामान इधर उधर पड़ा मिला था। जानकारी करने पर पता चला कि गांव के विमल शर्मा के यहां भी चोरी सोने, चांदी के आभूषण व नकदी चोरी कर ले गए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक श्योपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लि...