लखनऊ, फरवरी 14 -- - 53वीं सुंदरी देवी क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज को छह विकेट से मात लखनऊ, संवाददाता। श्री जय नारायण पीजी कॉलेज (जेएनएमपीजी) के मैदान पर खेली गई 53वीं श्रीमती सुंदरी देवी अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में मेजबान जेएनपीजी कॉलेज ने लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज को छह विकेट से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 133 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। आर्यन क्षितिज ने 51 रनों की जुझारू पारी खेली। मनोज ने 26 और आयुष पाण्डेय ने 22 रन बनाये। जेएनपीजी की ओर से सचिन ने तीन विकेट झटके। 134 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेएनपीजी की टीम ने जबरदस्त शुरुआत की। आदित्य प्रताप सिंह ने 47 गेंदों पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.