लखनऊ, फरवरी 14 -- अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट लीग सेमीफाइनल में जीत दर्ज कर फाइनल में बनाई जगह लखनऊ, संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल क्रीड़ा संघ की देखरेख में ऐशबाग रेलवे स्टेडियम पर आयोजित अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के फाइनल की तस्वीर शनिवार को खेले गये सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद साफ हो गई। सिक्योरिटी हंटर्स और इंजीनियरिंग डेयर डेविल्स के बीच फाइनल मुकाबला खेला जायेगा। पहले सेमीफाइनल में सिक्योरिटी हंटर्स ने ऑपरेटिंग एवेंजर्स को 19 रनों से पराजित किया। सिक्योरिटी हंटर्स ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। कप्तान राम आशीष यादव ने 78 रनों की बेहतरीन पारी खेली। ऑपरेटिंग एवेंजर्स की ओर से सिद्धांत सिंह ने चार विकेट लिये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हुए ऑपरेटिंग एवेंजर्स की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 146 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.