लखनऊ, मार्च 18 -- लखनऊ, संवाददाता। 28वीं यूपी राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप अगले माह दस और 11 अप्रैल को बरेली स्थित रुहेलखंड यूनिवर्सिटी में आयोजित की जाएगी। इस चैंपियनशिप में 16 वर्ष से कम किसी भी खिलाड़ी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी यूनिट से एक स्पर्धा में तीन खिलाड़ी भी हिस्सा ले सकेंगे। इस चैंपियनशिप के माध्यम से चुने जाने वाले खिलाड़ियों को नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। 28वीं नेशनल फेडरेशन एथलेटिक्स चैंपियनशपि कोच्चि (केरल) में आयोजित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.