लखनऊ, फरवरी 20 -- फुटबॉल प्रशिक्षकों ने आयोजकों के साथ किया मीट का उद्घाटन शौर्य स्पोर्ट्स मीट में प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों के साथ साझा किये अनुभव, दिये टिप्स लखनऊ, संवाददाता। ब्राजील फुटबॉल कोच से खिलाड़ी खेल के टिप्स ले रहे थे तो कुछ उनके साथ सेल्फी लेकर अनमोल क्षणों को यादगार बनाने में जुटे थे। मौका था बीकेटी स्थित एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में शुक्रवार से शुरू हुए दो दिवसयी वार्षिक खेल महोत्सव शौर्य स्पोर्ट्स मीट का। इस मीट का उद्घाटन संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष एवं एमएलसी पवन सिंह चौहान ने किया। इस अवसर पर ब्राजील के पूर्व फुटबॉल कोच फर्नाडो एवं विलियम्स की विशेष मौजूदगी ने खिलाड़ियों में जोश भर दिया। पूर्व फुटबॉल कोच फर्नांडो एवं विलियम्स ने खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल भी खेला। इस खेल महोत्सव में क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो...