लखनऊ, जून 9 -- जिला स्तरीय तैराकी लखनऊ, संवाददाता। सीएमएस के अयान यादव, सेठ एआर जयपुरिया की वंशिका राय और इशकांत स्विमिंग क्लब के सरवांग राठौर ने जिला सब जूनियर, जूनियर तैराकी चैंपियनशिप में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए पांच-पांच स्वर्ण पदक जीते। केडी सिंह बाबू स्टेडियम के तरणताल में आयोजित हुई दो दिवसीय चैंपियनशिप में इशकांत क्लब ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन किया और तीन खिताब हासिल किये। ग्रुप- 1 (15 से 17 वर्ष) में लखनऊ पब्लिक कॉलेज गोमतीनगर ने 120 अंक के साथ ट्रॉफी पर कब्जा किया। इशकांत क्लब ने क्लब ने ग्रुप-2 (13 और 14 वर्ष) में 133 अंक, ग्रुप- 3 (11 और 12 वर्ष) में 235 अंक और ग्रुप- 4 (8 से 12 वर्ष) में 107 अंक हासिल किये। दूसरे दिन सोमवार को 50 स्पर्धाएं आयोजित हुई। सोमवार को हुए मुकाबलों में व्यक्तिगत वर्ग के तहत बालक ग्रुप-1 में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.