लखनऊ, जनवरी 6 -- सी डिवीजन लीग लखनऊ, संवाददाता। 21वीं बीबीडी सी डिवीजन क्रिकेट लीग में मंगलवार को एसएमआर क्रिकेट अकादमी, सेंट एंस क्रिकेट अकादमी, सिंड्रा क्रिकेट क्लब, पैंथर्स क्रिकेट अकादमी, ईगल क्रिकेट क्लब, द्रोण क्रिकेट अकादमी ने अपने-अपने मुकाबले जीत कर पूरे अंक हासिल किये। केबीआर क्रिकेट ग्राउंड पर एसएमआर क्रिकेट अकादमी ने गियर क्रिकेट क्लब को 227 रनों के बड़े अंतर से पराजित किया। एसएमआर ने 29 ओवर में सात विकेट पर 291 रन बनाये। जवाब में गियर की टीम 64 रनों के योग पर सिमट गई। विजयी टीम से अर्जुन यादव (70), आदर्श वर्मा (52) और सत्यम यादव (57) रनों की आतिशी अर्धशतकीय पारी खेली। प्ले एंड फिट मैदान पर खेले गए मैच में सेंट एंस क्रिकेट अकादमी ने लखनऊ क्रिकेट हॉस्टल को नौ विकेट से शिकस्त दी। लखनऊ हॉस्टल के 101 रनों के जवाब में सेंट एंस ने ए...