लखनऊ, फरवरी 5 -- रांची में आयोजित 69वीं स्कूल नेशनल अंडर-17 बालक हॉकी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि में गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, लखनऊ और सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज के खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई। तीसरे स्थान के लिए हुई कांटे की टक्कर में उत्तर प्रदेश ने ओडिशा को 3-1 से शिकस्त दी। यूपी की ओर से सुनील पाल(सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज), रोमित पाल और अमित पाल (दोनों गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ) ने एक-एक गोल दागकर टीम को जीत दिलाई। गोलकीपर अमित पाल (स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ) ने अपनी दीवार जैसी मुस्तैदी से प्रतिद्वंद्वी टीम के कई आक्रामक हमलों को नाकाम किया। स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रशिक्षक धर्मेंद्र सोनकर ने बताया कि टीम ने क्वार्टर फाइनल में पंजाब जैसी मजबूत टीम को 2-1 से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.