लखनऊ, फरवरी 5 -- 87वीं सीनियर, जूनियर और यूथ नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने वाली उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस टीम की घोषणा गुरुवार को हुई। उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के सचिव अरुण बनर्जी ने टीम की घोषणा कर दी है। उन्होंने बताया कि जूनियर और यूथ नेशनल चैंपियनशिप 22 फरवरी से दो मार्च तक देहरादून में आयोजित की जायेगी। सीनियर नेशनल चैंपियनशिप 14 मार्च से 21 मार्च तक इंदौर में आयोजित की जायेगी। कैडेट और सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप 23 मार्च से 31 मार्च तक गांधीधाम (गुजरात) में आयोजित की जायेगी। टीम के मुख्य कोच लखनऊ के पराग अग्रवाल होंगे। कोच के निर्देशन में यूपी टीम बरेली में अपनी तैयारियों को धार देगी। यूपी की सीनियर टीम के पुरुष वर्ग में लखनऊ के दिव्यांश श्रीवास्तव को जगह मिली है। महिला वर्ग में लखनऊ की एलिना मिश्रा को स्टैंड बाई में जगह मिली ...