मधुबनी, सितम्बर 6 -- पंडौल,एक संवाददाता। पंडौल हाई स्कूल मैदान में चार दिवसीय जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता का शनिवार को शुभारंभ हुआ। इस आयोजन में खेल की उमंग के साथ-साथ लोकतंत्र की जागरूकता का अनोखा मेल देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मतदाता जागरूकता गीतों से हुई, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शनिवार को कार्यक्रम में मतदाता शपथ दिलाई गई और सेल्फी प्वाइंट की व्यवस्था की गई, जिससे खासकर युवाओं और महिलाओं में उत्साह का संचार हुआ। "खेलेगा मधुबनी, वोट करेगा मधुबनी, जीतेगा मधुबनी" जैसे नारों के साथ लोकतंत्र को सशक्त बनाने का संदेश पूरे मैदान में गूंजता रहा। डीएम आनंद शर्मा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए खेल की भावना और लोकतांत्रिक जिम्मेदारियों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा खेल हमें अनुशास...