देवरिया, जनवरी 31 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के सनबीम स्कूल में शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद स्पर्धा का आयोजन हुआ। इसमें दौड़, गोला क्षेपण, बाल इन द कप व चक्र क्षेपण सहित विभिन्न खेल आयोजित हुए। मुख्य अतिथि अर्जुन अवार्ड से सम्मानित तीरंदाज संजीव सिंह ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विद्यालय की उपनिदेशक नीतू मिश्रा और प्रधानाचार्य अरविंद कुमार शुक्ला ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कक्षा एक में आयोजित खेल बाल इन द कप में इसिता, कक्षा दो के एडोरेबल कैटरपिलर रेस में अर्थव, कक्षा तीन के क्रैब रेस में मोहम्मद अंजसा, कक्षा चार में आयोजित लेग रेस में आदित्य, कक्षा पांचवीं के पासिंग द बाल में शांभवी, कक्षा आठ की 2 सौ मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में जिविका और कक्षा नौ के 4 सौ मीटर दौड़ में कृ...