आजमगढ़, दिसम्बर 30 -- मार्टीनगंज। कृषक इंटर कालेज सर्वोदय नगर मार्टीनगंज में सोमवार को दो दिवसीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा विधायक खेल स्पर्धा का शुभारंभ मुख्य अतिथि दीदारगंज विधायक कमलाकांत राजभर ने किया। खेल प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ भाग लिया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने एथलेटिक्स,कबड्डी, फुटबॉल, जूडो, कुश्ती, वॉलीबाल, बैडमिंटन समेत अन्य खेलों में भाग लिया। खेल अधिकारी विवेक रंजन यादव ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन सोमवार को होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.