हजारीबाग, दिसम्बर 27 -- हजारीबाग, वरीय संवाददाता। शहर के प्रतिष्ठित संजय सिंह स्टेडियम में हजारीबाग जैन समाज के तत्वावधान में शनिवार को आयोजित जैन क्रिकेट प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल के बीच हुआ। यह खेल महोत्सव लगातार तीन दिनों तक चलेगा और 29 दिसंबर को भव्य समापन समारोह के साथ संपन्न होगा। इस प्रतियोगिता में कुल छह टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें प्रत्येक टीम में 14 खिलाड़ी शामिल हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन अहिंसा वॉरियर्स और थ्री एबी स्ट्राइकर्स के बीच मुकाबला खेला गया। इसके बाद एनआर जैन लेगेसी इलेवन और प्रथम पैंथर्स आमने-सामने हुए, जबकि तीसरे मुकाबले में आरआर रॉयल्स और अंकुर वॉरियर्स के बीच रोमांचक मैच देखने को मिला। दूसरे दिन आरआर रॉयल्स का मुकाबला प्रथम पैंथर्स से, अंकुर वॉरियर्स का सामना अहिंसा वॉरियर्स से तथा एनआर जै...