जहानाबाद, फरवरी 20 -- बाल विद्या मंदिर में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ जहानाबाद, निज संवाददाता। शहर के बाल विद्या मंदिर में शुक्रवार दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ उत्साह, अनुशासन और देशभक्ति के वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के चेयरमैन अक्षय कुमार के द्वारा मशाल प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया गया। विघालय के चेयरमैन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक मजबूती ही नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का भी विकास करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच को जीवन का आधार बनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणि...