बिहारशरीफ, अगस्त 14 -- राजगीर, निज प्रतिनिधि। बिहार खेल विश्वविद्यालय में गुरुवार को संवैधानिक मूल्य एवं कर्तव्य विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। पोस्ट ग्रेजुएट इन स्पोर्टस के विद्यार्थियों को संवैधानिक मूल्य एवं कर्तव्य की जानकारी दी गयी। परीक्षा नियंत्रक सह डीन निशिकांत तिवारी ने व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने भारतीय संविधान में निहित संवैधानिक मूल्यों के महत्व और प्रत्येक नागरिक द्वारा इन कर्तव्यों के पालन में निभाई जाने वाली भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गयी। इस व्याख्यान को ज्ञानवर्द्धक और रोचक बनाया गया था। छात्रों ने उत्साहपूर्वक इसमें सहभागिता की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...