मेरठ, दिसम्बर 23 -- सरधना। मामूली कहासुनी के बाद सलावा खेल विश्वविद्यालय की निर्माण साइट पर दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी जिसके आधार पर पुलिस ने सात नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। उधर, दोनों पक्षों में अभी भी तनाव बरकरार है। बता दें, कि सलावा में निर्माणाधीन खेल विश्वविद्यालय की साइट पर कर्मचारियों के दो गुटों में मामूली कहासुनी पर संघर्ष हो गया था। जमकर धारदार हथियार और लोहे की रॉड चली थी। इसमें छह लोग घायल हो गए थे। तीन को चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। इस मामले में रविवार देर रात दोनों पक्षों ने तहरीर दी। एक पक्ष के व...