बुलंदशहर, दिसम्बर 5 -- गांव अट्टा स्थित बी.आर इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को स्पोर्ट्स मीट समापन हो गया। समापन दिवस पर विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं हुई। खिलाड़ियों ने फुर्ती, अनुशासन और टीम भावना का अद्भुत प्रदर्शन किया। प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले हाउस के खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रिंसिपल अंशु भाटी ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, मेहनत और टीम भावना को विकसित करते हैं और आज सभी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। चेयरमैन अमित नागर ने कहा कि स्पोर्ट्स मीट बच्चों की प्रतिभा एवं लगन को और अधिक निखारने में सहायक सिद्ध हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.