छपरा, मार्च 23 -- दरियापुर। प्रखंड के दरिहरा उच्च विद्यालय के खेल मैदान को बचाने के लिए युवा शक्ति मोर्चा के सदस्यों ने रविवार की जोरदार प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार उच्च विद्यालय के खेल के मैदान से होकर भारतमाला परियोजना के तहत फोरलेन सड़क का निर्माण किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि खेल मैदान से होकर सड़क का निर्माण होने से बच्चों का शारीरिक विकास ही रुक जाएगा। इस क्षेत्र में एक ही खेल मैदान है जहां बच्चे खेलते हैं और सरकारी तथा गैरसरकारी स्तर कोई कार्यक्रम होता है। शादी विवाद के समय इसी में बारात रुकती है। सड़क बन जाने से विद्यालय का अस्तित्व ही मिट जाएगा। साथ ही विद्यालय के छात्रों के अलावे ग्रामीणों को काफी परेशानी होगी। इसलिए विद्यालय के खेल मैदान को बचाने हुए बगल से फोरलेन सड़क का निर्माण कराया जाए। प्रदर्शन से पहले युवाशक्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.