आरा, फरवरी 18 -- संदेश, संवाद सूत्र। प्रखंड सह अंचल कार्यालय का भवन निर्माण खेल मैदान सह सभा स्थल पर करने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना- प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। धरना की अध्यक्षता जमुआंव पंचायत के मुखिया भाई मनोज कुमार यादव ने की। संचालन संजय सिंह ने किया। धरना के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि जिला एवं स्थानीय प्रशासन बिना किसी जनप्रतिनिधि एवं समाजिक कार्यकर्ता से विचार किये खेल मैदान पर भवन निर्माण की अनुमति दे दी है, जो आज के समय में बहुत ही निंदनीय है। इससे प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान एवं सभा स्थल का नामोनिशान खत्म हो जाएगा। प्रखंड में आने वाले लोगों को कोई भी आयोजन के लिए कहीं भी स्थान नहीं बच पायेगा। इस मैदान में प्रखंड स्तरीय कई खेलों क्रिकेट टूर्नामेंट, फुटबॉल मैच और दंगल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ है। साथ ही इस मैदान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.