छपरा, जून 25 -- दरियापुर। दुर्गा उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज में खेल मैदान के निर्माण को लेकर मुखिया प्रतिनिधि व प्राचार्य में हाथापाई हो गई। घटना बुधवार की है। जानकारी के अनुसार मुखिया फंड से दुर्गा उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज में खेल मैदान का निर्माण करना है। मुखिया आशा देवी के पति प्रेम राय विद्यालय का चहारदिवारी के अंदर खेल मैदान बनाना चाह रहे थे। इसके लिए वे निर्माण सामग्री व मजदूर लेकर विद्यालय में पहुंचे। प्राचार्य विवेकानंद लाहिरी ने निर्माण पर रोक लगा दी। उनका कहना था कि चहारदिवारी के अंदर नहीं बल्कि विद्यालय के बाहर खेल मैदान बनाया जाए। लेकिन मुखिया प्रतिनिधि मानने को तैयार नहीं थे। इस पर दोनों में पहले तीखी झड़प शुरू हो गई। फिर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में गाली गलौज और हाथापाई शुरू हो गई। कुछ देर के लिए विद्यालय लड़ाई का अखा...