सीवान, जुलाई 21 -- लकड़ी नबीगंज। एक संवाददाता। प्रखंड में खेल मैदान नहीं रहने से स्थानीय युवकों में काफी क्षोभ है। युवकों का कहना है कि खेल मैदान नहीं रहने से खेल में रुचि रखने वाले युवक क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों की तैयारी नहीं कर पाते हैं। विभिन्न प्रतियोगी शारीरिक परीक्षा की तैयारी के लिए भी युवकों को काफी परेशानी होती है। शारीरिक परीक्षा की तैयारी खुले जगह पर जोखिम लेकर करने को विवश है। सड़क पर दौड़ की तैयारी करने से हमेशा दुर्घटना के चपेट में आने की आशंका रहती है। खेल मैदान प्रखंड में बनाने के लिए काफी पहले से मांग होती रही है। परंतु खेल मैदान को लेकर नहीं तो प्रशासनिक स्तर पर और न हीं किसी जन प्रतिनिधि द्वारा सार्थक पहल की जा रही है। इससे लोगों में रोष पनपना स्वाभाविक है। स्थानीय लोगों ने प्रखंड में खेल मैदान का नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.