भभुआ, जनवरी 1 -- मुख्यमंत्री खेल विकास योजना से जिले की 146 पंचायतों में हो रहा खेल मैदान का निर्माण ग्रामीण क्षेत्रों में खेल मैदान का निर्माण कराए जाने से युवाओं की प्रतिभा में आ रही है निखार (युवा पेज) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। कैमूर में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने की दिशा में सरकार लगातार प्रयासरत है। खेल मैदान के निर्माण से खिलाड़ियों की प्रतिभा को नई उड़ान मिल रही है। मुख्यमंत्री खेल विकास योजना से जिले की 146 पंचायतों में खेल मैदान अवसंरचना का निर्माण किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सरकार के मार्गदर्शन में जिले में खेल मैदान, स्टेडियम, खेल भवन-सह-व्यायामशाला तथा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण से युवाओं को आधुनिक सुविधाएं उपलब्...